फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने बदले सात अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी

Fri, 04 Oct 2019 07:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश उच्च न्यायालय ने अधिसूचना जारी कर सात न्यायिक सेवा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। दो को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि एक को पदोन्नत कर स्थानांतरित नहीं किया गया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सिद्धार्थ सरपाल को कोर्ट नंबर दो से तबदील कर कोर्ट नंबर एक में लगाया गया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कपिल शर्मा को नालागढ़ से तबदील कर शिमला के कोर्ट नंबर दो में तैनात किया गया है।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नेहा ढैहिया को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हमीरपुर के अलावा मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट हमीरपुर व बिलासपुर का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कनिका चावला को पालमपुर से स्थानांतरित कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला में तैनात किया गया है। मनीषा गोयल को पदोन्नत कर ऊना में ही अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर रखा गया है।

जेएमआईसी उपासना शर्मा को मनाली से पदोन्नति के बाद नालागढ़ में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। विशाल भमोतरा को मोबाइल ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट हमीरपुर व बिलासपुर पद से पदोन्नति के बाद पालमपुर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

जेएमआईसी आशीष कुमार को सुंदरनगर से तब्दील कर मनाली में तैनात किया गया है।  कुलदीप शर्मा को कांगड़ा के जेएमआईसी के पद के अलावा मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट कांगड़ा व चंबा का कार्यभार सौंपा गया है। विशाल तिवारी को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट कांगड़ा के पद से स्थानांतरित करने के बाद जेएमआईसी सुंदरनगर के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें