फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: हाईकोर्ट ने कहा- सेवानिवृत्ति के बाद वेतन बढ़ने पर संशोधित लीव इनकैशमेंट का हकदार है कर्मचारी

Tue, 24 Nov 2026 05:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि नियम 39(2)(बी) की यह व्याख्या नहीं की जा सकती कि सेवानिवृत्ति के बाद वेतन बढ़ने पर कर्मचारी को संशोधित लीव एनकैशमेंट से वंचित रखा जाए। कोर्ट ने संशोधित लीव एनकैशमेंट की राशि याचिका दायर करने की तारीख से भुगतान होने तक 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी का वेतन सेवानिवृत्ति के बाद पिछली तारीख से संशोधित होकर बढ़ता है, तो वह संशोधित लीव इनकैशमेंट की अंतर राशि पाने का पूरा हकदार है। न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की अदालत ने याचिका को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए सरकार को निर्देश दिया कि वह सेवानिवृत्ति याचिकाकर्ता को संशोधित लीव एनकैशमेंट की राशि याचिका दायर करने की तारीख से भुगतान होने तक 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित अदा करे।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता मदन गोपाल ठाकुर ने दिसंबर 1994 में सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत होने के बाद 1 जनवरी 2009 को 14 साल की सेवा पूरी की थी। वे 28 फरवरी 2014 को अधिशासी अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए। सरकार ने 1 नवंबर 2014 की अधिसूचना के तहत उन्हें 14 साल की सेवा के बाद मिलने वाला फोर-टियर पे स्केल तो दे दिया, लेकिन इसका वास्तविक वित्तीय लाभ 9 अगस्त 2012 से दिया गया। याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि 1 जनवरी 2009 से 31 जुलाई 2012 तक के फोर-टियर स्केल के एरियर (6,94,342 रुपये) का भुगतान किया जाए और इसके अलावा बढ़े हुए वेतन के आधार पर संशोधित लीव एनकैशमेंट (2,89,900 रुपये का अंतर) जारी किया जाए।

Trending Videos
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
सरकार ने 30 अक्तूबर 2015 को एक आदेश जारी कर संशोधित लीव एनकैशमेंट की मांग यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि सीसीएस (लीव) रूल्स, 1972 के नियम 39(2)(बी) के तहत लीव एनकैशमेंट एकमुश्त (वन-टाइम सेटलमेंट) देय होता है और बाद में इसमें संशोधन नहीं किया जा सकता। सुनवाई के दौरान अदालत ने 1 जनवरी 2009 से 8 अगस्त 2012 तक के एरियर की मांग को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि सरकार की 9 अगस्त 2012 की अधिसूचना के तहत सभी संबंधित श्रेणियों को 27 अगस्त 2009 से नोशनल (काल्पनिक) और 9 अगस्त 2012 से वास्तविक लाभ दिया गया है, और याचिकाकर्ता ने उस अधिसूचना को चुनौती नहीं दी है। हालांकि, संशोधित लीव एनकैशमेंट के मुद्दे पर हाईकोर्ट ने सरकार की दलील को गलत ठहराया। कोर्ट ने कहा कि नियम 39(2)(बी) की यह व्याख्या नहीं की जा सकती कि सेवानिवृत्ति के बाद वेतन बढ़ने पर कर्मचारी को संशोधित लीव एनकैशमेंट से वंचित रखा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें