फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: वरिष्ठ कर्मी को जूनियर से कम वेतनमान देना अवैध बताया, दिए ये आदेश

Tue, 24 Nov 2026 05:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने वरिष्ठ कर्मचारी को उसके कनिष्ठ कर्मचारी से कम वेतनमान पर महत्वपूर्ण फैसला दिया है। अदालत ने कहा कि उच्च वेतनमान देकर याचिकाकर्ता को उससे वंचित रखना भेदभावपूर्ण और अवैध है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी वरिष्ठ कर्मचारी को उसके जूनियर से कम वेतनमान देना मनमाना और अवैध है। न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की अदालत ने विभाग का 21 सितंबर 2010 का आदेश रद्द कर याचिकाकर्ता को एक जनवरी 1996 से 4550-7220 का उच्च वेतनमान व परिणामी लाभ देने के निर्देश दिए हैं। वास्तविक वित्तीय लाभ याचिका दायर करने से तीन साल पहले की अवधि से मिलेंगे। तीन माह में भुगतान न होने पर छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना होगा। 1974 में आईटीआई चंबा से टर्नर ट्रेड में डिप्लोमा के बाद दैनिक वेतनभोगी लगे याचिकाकर्ता नरेंद्र सिंह 30 जून 1978 को नियमित हुए थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक सितंबर 1998 की अधिसूचना के तहत वेतनमान 50:30:20 के अनुपात में तय हुए, लेकिन उन्हें एक जनवरी 1996 से 4020-6200 और जूनियर कर्मियों को 4550-7220 का उच्च वेतनमान दिया गया। विभाग ने 21 सितंबर 2010 को मोटर मैकेनिक डिप्लोमा न होने और प्रीतम सिंह से जूनियर होने का हवाला देकर दावा खारिज किया था। हाईकोर्ट ने इसे नकारते हुए कहा कि वेतनमान योग्यता के बजाय कैडर वरिष्ठता से तय हुए थे। सतीश कुमार, महिमा नंद और आत्मा राम याचिकाकर्ता के बाद सेवा में आए थे, इसलिए उन्हें उच्च वेतनमान देकर याचिकाकर्ता को वंचित रखना अवैध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें