फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ऊपरी शिमला की लाइफलाइन एनएच-5 किनारे अवैध ढांचे और दुकानें हटाने के हाईकोर्ट ने दिए आदेश

Fri, 11 Apr 2025 10:28 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

 प्रदेश हाईकोर्ट ने ऊपरी शिमला की लाइफलाइन राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर शिमला-कुफरी-ठियोग-रामपुर तक अवैध ढांचों का बिजली-पानी कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ऊपरी शिमला की लाइफलाइन राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर शिमला-कुफरी-ठियोग-रामपुर तक अवैध ढांचों का बिजली-पानी कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं। अदालत ने सरकार सहित अधिशासी अभियंता को आदेश दिए कि सड़क किनारे जो भी अवैध दुकानें बनाई गई हैं, उन सबको तुरंत हटाया जाए। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश रंजन शर्मा की खंडपीठ ने जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान शिमला के पुलिस अधीक्षक की ओर से पेश स्टेटस रिपोर्ट पर भी आपत्ति जताते हुए कड़ी फटकार लगाई है। अगली सुनवाई को ताजा स्टेटस रिपोर्ट दायर करने को कहा है।

विज्ञापन

खंडपीठ ने सरकार को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु रूप से चल पाए, इसके लिए सड़क किनारे जितने भी मोटर मेकेनिक, शोरूम, ढाबे और अवैध तरीके से व्यवसाय कर रहे हैं, उन सब पर कानून के तहत कार्रवाई की जाए और उन्हें तुरंत हटाया जाए। अदालत में शिमला के पुलिस अधीक्षक ने हलफनामा दायर किया, जिसमें उन्होंने कहा है कि अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की गई है। शिमला से कुफरी, फागू, ठियोग सड़क के किनारे 66 लोगों ने अवैध तरीके से सड़क किनारे कब्जा कर रखा है।

इनमें से एफआईआर केवल दो लोगों पर दायर की गई है। अदालत ने कहा, राष्ट्रीय राजमार्ग-5 ऊपरी शिमला की लाइफ लाइन है। शिमला को किन्नौर तक यह सड़क जोड़ती है। हसन वैली जो ढली के समीप है, उस पर हर जगह जाम लगा रहता है। इसकी वजह से आम जनता सहित पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सड़क के किनारे जगह-जगह अवैध तरीके से गाड़ियां पार्क की जाती हैं। अवैध तरीके से खाने-पीने की दुकानें खोली गई हैं। कार्रवाई के बाद अदालत ने इस पर सरकार को स्टेटस रिपोर्ट दायर करने को कहा है।
विज्ञापन

आईजीएमसी-ढली-संजौली बाईपास पर यातायात जाम
आईजीएमसी-ढली-संजौली बाईपास सड़क पर अवैध पार्किंग पर शिमला के पुलिस अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने कहा कि सड़क किनारे निजी गाड़ियों सहित सरकारी बसें खड़ी होती हैं, इसकी वजह से हर वक्त यहां पर जाम लगा रहता है। सरकार को पार्किंग के लिए जगह चयनित करनी चाहिए, ताकि बाहर से जो भी गाड़ियां आएं, वे उस चयनित जगह पर पार्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें