फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में जज बने हिमाचल के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत

Wed, 22 May 2019 08:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
जस्टिस सूर्यकांत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट में जज बन गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने उन्हें न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की केंद्र को सिफारिश थी। बुधवार को देश के राष्ट्रपति ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट के नए जज के तौर पर नियुक्ति दी।

विज्ञापन


संभावित है कि शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। न्यायाधीश वी रामासुब्रमनियन को हिमाचल हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति किया जा सकता है।

न्यायाधीश सूर्यकांत ने 5 अक्तूबर, 2018 को हिमाचल के सीजे का कार्यभार संभाला था। उनका जन्म 10 फरवरी 1962 को हरियाणा के हिसार जिले में मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ। वर्ष 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से विधि की डिग्री हासिल की।

1984 में इन्होंने हिसार कोर्ट और 1985 से चंडीगढ़ में वकालत शुरू की। न्यायाधीश सूर्यकांत संविधान, सेवा संबंधी मामले और सिविल मामलों में माहिर हैं।

सात जुलाई 2000 को उन्हें हरियाणा का महाधिवक्ता नियुक्त किया और मार्च 2001 में इन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता बनाया गया। 9 जनवरी 2004 को पंजाब एवं हरियाणा के न्यायाधीश बने। वर्ष 2006 में मद्रास हाईकोर्ट के जज बने। वर्ष 2016 में उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें