जनपद बिलासपुर के प्रमुख धार्मिक स्थल मारकंडेय मंदिर में एक जाति विशेष से संबंधित लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध को दर्शाने वाला विवादित साइन बोर्ड हटा दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर बिलासपुर प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर न केवल साइन बोर्ड पर लिखे अक्षर मिटाए बल्कि ‘यह मंदिर सभी धर्म, जाति समुदाय के लिए खुला है’ भी लिखवा दिया।
इसके लिए एसडीएम डॉ. एमएल मेहता स्वयं मंदिर में गए थे। मारकंडेय मंदिर में जाति विशेष के प्रवेश पर प्रतिबंध से संबंधित साइन बोर्ड लगा हुआ था। अक्तूबर में हाईकोर्ट ने एसडीएम बिलासपुर को आदेश दिए थे कि वे साइन बोर्ड लगाकर स्थिति स्पष्ट करें कि मंदिर में सभी समुदाय के लोगों को जाने की अनुमति है।