फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फार्मेसी कोर्स करवाने वाले संस्थानों पर होगी कार्रवाई: कौल

Sat, 27 May 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि राज्य में फर्जी फार्मेसी कोर्स करवाने वाले निजी संस्थानों पर नकेल कसी जाएगी। यह कदम इस क्षेत्र में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को उठाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश राज्य फार्मेसी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट के पंजीकरण से पूर्व परीक्षा या साक्षात्कार का प्रावधान किया जाएगा, ताकि फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन


बैठक में परिषद द्वारा उठाई गई फार्मेसी भवन निर्माण की मांग पर उन्होंने कहा कि परिषद इसके लिए भूमि चिन्हित करे। सरकार निर्माण में सहयोग करेगी। बैठक में परिषद के नियमों में संशोधन करने के बारे भी चर्चा की गई। परिषद की बैठक में पंजीकृत फार्मासिस्टों को रिफ्रेशर कोर्स और बी फार्मेसी के छात्रों को अस्पतालों में प्रशिक्षण करवाने पर भी चर्चा की गई।

राज्य में जिला क्षेत्रीय अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में रोगी सलाह केंद्र खोलने की मांग पर मंत्री ने आवश्यक कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 107 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले गए और इनके लिए चिकित्सकों, फार्मासिस्टों तथा चतुर्थ श्रेणी के पद भी भरे गए। 
विज्ञापन


परिषद द्वारा राज्य में लोगों के लिए दिन-रात फार्मेसी की सुविधा प्रदान करने के लिए फार्मासिस्टों की भर्ती की मांग भी की गई। इसके अतिरिक्त मुख्य फार्मासिस्टों के ग्रेड-एक पदों के सृजन या स्तरोन्नत करने की मांग भी रखी गई। 

इससे पूर्व परिषद के प्रधान गोपाल शर्मा ने मंत्री, सरकारी अधिकारी और परिषद के सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. बलदेव कुमार, चिकित्सा शिक्षा के निदेशक अनिल चौहान, राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह, परिषद के रजिस्ट्रार कमलेश नायक के अतिरिक्त अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें