विजिलेंस पीएनबी, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत नए-पुराने 25 से 28 पासबुक और एटीएम कार्ड ले गई। खातों में कितना पैसा है उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उधर, विजिलेंस के सूत्रों का कहना है कि गुप्ता और उस व्यक्ति ने यह स्वीकार किया है दोनों की ही आवाज उस रिकार्डिगिं में है।
लेकिन पैसा दिया गया है इसको लेकर दोनों में से किसी ने हां नहीं की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है, जबकि प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी ने नाहन मेडिकल कॉलेज में उपकरण खरीद की जांच की भी मांग की है।
खुद बताई अपनी ज्वेलरी, संपत्ति
डॉ. मधुर बाला गुप्ता ने बताया कि ज्वेलरी के नाम पर विजिलेंस को शिमला स्थित घर से दो सोने के कड़े, एक सोने की चेन, बच्चों समेत तीन जोड़ी सोने की बालियां मिलीं। नाहन वाले लॉकर से एक पुश्तैनी हार, एक शादी का हार, पांच सोने की अंगूठी हैं। पुश्तैनी संपत्ति के अलावा दो फ्लैट बैंक लोन पर लिए थे। इनमें एक फ्लैट चंडीगढ़ और एक परवाणू में है। इसके अलावा एक सेंट्रो कार है। लॉकर में रखे जेवरात पुश्तैनी और शादी के समय के हैं।