फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी मरीजों का बीड़ी-सिगरेट छुड़ाएगा स्वास्थ्य विभाग, जानिए कैसे

Fri, 20 Sep 2019 12:26 PM IST
Krishan Singh हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल को 2021 तक टीबी रोग मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग इस बार सर्दी में विशेष अभियान चलाएगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता को टीबी रोगियों से बीड़ी-सिगरेट छुड़वाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


उसके बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता टीबी रोगियों को दो महीने तक बीड़ी-सिरगेट सहित अन्य तंबाकू को छोड़ने की सलाह देंगे। अगर फिर भी कोई टीबी रोगी तंबाकू का नशा नहीं छोड़ेगा तो उसके बाद टोल फ्री नंबर से सलाह दी जाएगी।

इसके अलावा आयुर्वेद विभाग भी इस बार टीबी रोग मुक्त अभियान में स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग करेगा। इसके लिए सूबे के सभी आयुर्वेदिक चिकित्सकों और फार्मासिस्टों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक सूबे में सामने आए टीबी के 12715 मरीज

वर्ष 2018 में टीबी रोग के 16648 मामले प्रकाश में आए थे। वर्ष 2019 में अब तक 12715 मरीजों की ख़ोज की गई है। इनमें कांगड़ा जिले के 2634 मामले शामिल हैं। पूरे प्रदेश में एसडीआर रोगियों की संख्या 455 है। 

जिला क्षय रोग कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरके सूद ने कहा कि टीबी रोगियों से तंबाकू छुड़वाने के बारे में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के निर्देश मिले हैं। जल्द जिले के सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. कुलदीप ने कहा कि आयुर्वेद विभाग भी इस बार टीबी रोग मुक्त अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगा। इसके लिए सभी आयुर्वेदिक चिकित्सकों और फार्मासिस्ट को एक-एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें