फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: 1000 करोड़ रुपये का ऋण लेगी हिमाचल सरकार, अधिसूचना जारी

Thu, 12 Oct 2023 08:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सचिव वित्त अभिषेक जैन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस ऋण को लेने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के पास राज्य सरकार की प्रतिभूतियों की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपदा राहत कार्यों के लिए अतिरिक्त धन की व्यवस्था में जुटी सुक्खू सरकार को 1000 करोड़ रुपये का ताजा कर्ज लेना पड़ रहा है। इसके लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस ऋण को आगामी 20 वर्षों की अवधि के लिए लिया जाएगा। सचिव वित्त अभिषेक जैन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इस ऋण को लेने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के पास राज्य सरकार की प्रतिभूतियों की नीलामी की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक इस कर्ज को 18 अक्तूबर 2023 तक चुकता कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


हर साल 18 अक्तूबर और 18 अप्रैल को ब्याज का भुगतान किया जाएगा। कर्ज लेने का उद्देश्य राज्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाना बताया जा रहा है। इस ऋण की अधिसूचना जारी करने से पहले केंद्र सरकार से अनुमति ली गई। केंद्र ने यह अनुमति भारत के संविधान के अनुच्छेद -293 (3) के तहत दी है। यानी राज्य सरकार ने अपनी तय सीमा के भीतर रहकर ही यह नया ऋण लिया है। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार को आपदा राहत कार्यों और अन्य वजहों से यह नया ऋण लेना पड़ रहा है। भारी बरसात की वजह से हिमाचल प्रदेश को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें