फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर 3 कैदियों की रिहाई को कैबिनेट की स्वीकृति

Tue, 25 Sep 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्मतिथि पर प्रदेश सरकार विभिन्न अपराधों के तहत जेल में सजा भुगत रहे तीन कैदियों की रिहाई करेगी। प्रदेश की जयराम सरकार ने सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


सरकार ने यह कदम महात्मा गांधी को 150वीं जन्मतिथि पर याद करने और केंद्र सरकार के आह्वान के बाद उठाया है। पहली बार होगा जब प्रदेश सरकार 15 अगस्त व 26 जनवरी के अलावा किसी अन्य तिथि पर जेलों में बंद कैदियों की रिहाई होगी।

केंद्र सरकार की ओर से महात्मा गांधी की 150वीं जन्मतिथि पर कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं। इन्हीं में से अच्छे आचरण वाले कैदियों की रिहाई का भी कार्यक्रम तय किया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों की सरकारों को 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर रिहाई के लिए कहा था। बीते वीरवार को इसी क्रम में राज्य सचिवालय में गृह और जेल विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के बाद तीन कैदियों की सजा माफ कर उन्हें रिहा करने का फैसला लिया गया।

चूंकि अभी तक सिर्फ गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर ही कैदियों की सजा माफ करने का प्रावधान था, ऐसे में विभाग तीनों कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव मंत्रिमंडल में लाया गया। अब सोमवार को मंत्रिमंडल ने तीनों की रिहाई की मंजूरी देकर नई परंपरा शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें