सरकार पेयजल संकट से निपटने के लिए भूजल दोहन कर लोगों की पेयजल जरूरतों को पूरा करेगी। बारिश और बर्फबारी कम होने के कारण इस बार मार्च अंत से ही प्राकृतिक जल स्रोत सूखने लगे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश में सूखे की समस्या से निपटने के लिए सरकार करीब 700 हैंडपंप लगाएगी। इसके लिए जल शक्ति विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए हैंडपंप लगाने के लिए शीघ्र निविदाएं आमंत्रित की जानी हैं, जिससे जल्द से जल्द हैंडपंप लगाने का काम शुरू किया जा सके। प्रदेश में जरूरत के अनुसार बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश में जलस्रोत तेजी से सूख रहे हैं। खड्डों का जलस्तर घटता रहा है।
विज्ञापन
सरकार पेयजल संकट से निपटने के लिए भूजल दोहन कर लोगों की पेयजल जरूरतों को पूरा करेगी। बारिश और बर्फबारी कम होने के कारण इस बार मार्च अंत से ही प्राकृतिक जल स्रोत सूखने लगे हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले करीब डेढ़ साल से राज्य सरकार ने नए हैंडपंप और ट्यूबवेल स्थापित करने पर पूरी तरह से रोक लगा रखी थी। बताते हैं कि प्रदेश में भूजल स्तर बढ़ाने के लिए सरकार ने यह रोक लगाई थी। अब इस साल सरकार ने सूखे की स्थिति से निपटने के लिए नए हैंडपंप लगाने की सहमति दे दी है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं ईएनसी
प्रदेश के जल शक्ति विभाग के इंजीनियर इन चीफ नवीन पुरी कहते हैं कि प्रदेश सरकार सूखे के कारण पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रदेश करीब सात सौ नए हैंडपंप स्थापित करेगी। इसके लिए निविदाएं भी शीघ्र आमंत्रित की जा रही हैं।