फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की कमाई का ऑडिट कराएगी हिमाचल सरकार

Tue, 17 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

  • करीब 12 साल में पंडित दीनदयाल और डॉ. वाईएस परमार योजना से किसानों की आर्थिकी का सरकार ऑडिट करवाएगी
  • पॉलीहाउस लगाने के लिए सरकार की चलाई इन दोनों योजनाओं की समीक्षा होगी
  • इससे पहले किसानों के पॉलीहाउस का सर्वे होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 12 साल में पंडित दीनदयाल और डॉ. वाईएस परमार योजना से किसानों की आर्थिकी का सरकार ऑडिट करवाएगी। पॉलीहाउस लगाने के लिए सरकार की चलाई इन दोनों योजनाओं की समीक्षा होगी।

विज्ञापन


इससे पहले किसानों के पॉलीहाउस का सर्वे होगा। वैज्ञानिक आधार पर होने वाले इस सर्वे में जहां किसानों को मिले लाभ का पता चलेगा, वहीं पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त होने या अन्य कारणों से इसमें किसानों को सफलता न मिलने के कारणों की भी जांच होगी।

विज्ञापन

किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने को चलाई थी योजना

प्रदेश में किसानों के पॉलीहाउस का सर्वे करने के लिए कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर को जिम्मा सौंपा गया है। कृषि विवि पालमपुर के कुलपति प्रो. अशोक सरियाल ने बताया कि पॉलीहाउस के आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर कृषि विवि को 37.75 लाख का प्रोजेक्ट मंजूर हुआ है। 

पूर्व धूमल सरकार ने भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय बागवान के नाम से पॉलीहाउस लगाने की योजना शुरू की थी। उसके बाद पूर्व कांग्रेस सरकार ने डॉ. वाईएस परमार किसान स्वरोजगार योजना शुरू की। योजना में पॉलीहाउस लगाने के लिए किसानों को 80 से 85 फीसदी तक अनुदान दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें