डीएसपी बलबीर सिंह को डीएसपी 4 आईआरबीएन जंगलबेरी लगाया गया है। कसौली हत्याकांड के बाद निलंबित हुए दो पुलिस कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय ने बहाल कर दिया है।
मामले में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर मदन सिंह और सब इंस्पेक्टर दलीप सिंह की बहाली के आदेश जारी हो गए हैं। दोनों ही पुलिस कर्मी 6 आईआरबीएन गरीवाला में तैनात रहेंगे। इससे पहले सरकार ने निलंबित हुए एक एसपी व डीएसपी को बहाल कर दिया था।
हिमाचल सरकार ने कई अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जाने के बाद आईएएस अधिकारी शिव प्रताप सिंह को एसी टू डीसी सिरमौर और किरण भदाना को एसी टू डीसी कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।
एचएएस अधिकारी सुषमा वत्स को सहायक बंदोबस्त अधिकारी शिमला, ज्ञान सागर नेगी को संयुक्त निदेशक पंचायती राज, केवल राम सैजल को संयुक्त सचिव राजस्व, कृष्ण चंद को सहायक आयुक्त डीसी मंडी, टाशी संदुप को एसी टू डीसी सोलन और सुनयना शर्मा को संयुक्त निदेशक मेडिकल कॉलेज टांडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
कुमारी ईशा को संयुक्त निदेशक महिला एवं बाल कल्याण विभाग, देव राज भाटिया को एसडीएम हरोली और मस्तराम कश्यप को एसडीएम शिलाई का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।