फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी आईटीआई प्रिंसिपल को सरकार ने हटाया

Sun, 15 Jul 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे कांगड़ा जिले के एक आईटीआई के प्रिंसिपल को सरकार ने संस्थान से हटाकर दूसरी जगह तबादला कर दिया है। साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। हालांकि तबादला आदेश में कहीं भी शिकायत का जिक्र नहीं किया गया है।

विज्ञापन


बल्कि प्रशासनिक कारणों के चलते तबादले की बात कही गई हैं। कुछ समय पहले आईटीआई की छात्राओं ने कॉलेज के प्रिंसिपल पर अश्लील हरकतें करने और शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद सरकार ने तकनीकी शिक्षा विभाग को जांच के आदेश जारी किए थे।

जांच को लेकर छात्राओं ने आरोप लगाया कि जांच सही नहीं हुई है। इसके बाद सरकार ने आरोपी प्रिंसिपल का कॉलेज से तबादला कर दिया है। सूत्रों के अनुसार तबादला प्रशासनिक कारणों से होना बताया गया है। वहीं, तबादले के बाद अब सरकार ने निदेशक तकनीकी शिक्षा को नए सिरे से जांच के लिए आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सरकार के महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध होने के  दावों के चलते किसी भी विवाद से विभाग बचना चाह रहा है। इसीलिए विवाद से बचते हुए प्रिंसिपल का तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें