नए सरकार के साथ ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी बदलने की कवायद शुरू हो गई है। इस क्रम में 26 पुलिसकर्मियों के सीआईडी में तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें कुल्लू से हेड कांस्टेबल परम देव, अनिल कुमार, लाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, शिमला से धनीराम, मोहिंद्र सिंह, राम सिंह, मंडी से बलवंत सिंह के अलावा कांस्टेबल भूपिंद्र कुमार, बेली राम, शिमला
से एचएचसी मान सिंह, आरएनटी से कांस्टेबल कौशल्या, एचएचसी प्रेमलता सोलन से कांस्टेबल शक्तिमान वर्मा, मंडी से पवन कुमार, धर्मेश्वर, वेद प्रकाश, लाहौल से लीला दत्त, युद्धवीर सिंह, शिमला से राजेंद्र सिंह, सेकेंड आईआरबी से रीना कुमारी, छठी
आइआरबी से सुरेंद्र पॉल, टिक्काराम, चौथी आईआरबी से तपेंद्र कुमार, थर्ड आइआरबी से किशोरी लाल और राजेंद्र कुमार को सीआईडी में भेजा गया है। माना जा रहा है कि इन सभी की तैनाती सीएम की सुरक्षा में की जानी है। चूंकि हर मुख्यमंत्री के साथ उसकी इच्छा के अनुसार कर्मचारी तैनात किए जाते हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम की इच्छा के बाद इन सबका तबादला किया गया है।
प्रदेश सरकार ने प्रदेश सचिवालय सेवा कैडर के अधिकारी गोपाल दत्त को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विशेष निजी सचिव नियुक्त किया है। मंगलवार को मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने गोपाल दत्त की नियुक्ति के आदेश जारी किए।
पर्यटन निगम और बोर्ड से गैर सरकारी निदेशक हटाए
प्रदेश सरकार के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम और पर्यटन विकास बोर्ड ने अपने निदेशक मंडल से गैर सरकारी निदेशकों को हटाने की अधिसूचना जारी कर दी है।
पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल से गैर सरकारी निदेशक गोपाल कृष्ण महंत, वरिंद्र धर्माणी, रूपेश कंवल, अमरजीत सिंह, सुरेंद्र सेठी और विजय इंद्र करण की छुट्टी की गई है।
पर्यटन विकास बोर्ड से गैर सरकारी निदेशक संजय ठाकुर, जसविंद्र सिंह, आकाश गर्ग, विजय कंवर, नीरज शर्मा, नवीन पॉल, अनुराग शर्मा, पद्म, अनिल वालिया, देवी छेरिन, राजा बसीन, छवि कश्यप, मीनाक्षी कंवर, हरनाम कुकरेजा और मोहिंद्र चौहान को हटाया गया है।