फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा, सिक्किम में फंसे लोगों को लाएगी सरकार

Sat, 09 May 2020 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व में कोरोना का संक्रमण रोकने को लॉकडाउन के बाद गोवा और सिक्किम में फंसे हिमाचलियों की घर वापसी को सरकार प्राथमिकता देगी। रेल और हवाई उड़ानें शुरू होने के बाद इन क्षेत्रों में फंसे लोगों को घर लाया जाएगा। मंत्रिमंडल बैठक में हिमाचलियों की घर वापसी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कोरोना पॉजिटिव नए मामले सामने आने पर भी चिंता जताई गई।

विज्ञापन


बाहरी राज्यों में फंसे हिमाचलियों को लाने पर मंथन किया गया। गोवा में करीब दो हजार हिमाचली फंसे हैं। इन लोगों को रेल मार्ग से लाने पर सहमति बनी है। सिक्किम में करीब पांच सौ लोग सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। सिक्किम से लोगों को हवाई मार्ग से लाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें