राजकीय अध्यापक संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को बाथरी में हुई। अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने की। महासचिव नरेश महाजन, वित्त सचिव मुकेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता एवं मुख्य प्रेस सचिव कैलाश ठाकुर, कांगड़ा जिला अध्यक्ष नरेश धीमान, शिमला के महावीर कैंथला, हमीरपुर के संजीव ठाकुर, महिला विंग अध्यक्ष कविता बिजलवान सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष इस बैठक में भाग लेने पहुंचे।
बैठक में अध्यापक संगठनों को लेकर सरकार की ओर से अपनाई जा रही संरक्षणवाद नीति की आलोचना की गई। सरकार की ओर से स्कूलों में प्री-नर्सरी कक्षाएं शुरू करने का स्वागत किया गया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पुरानी पेंशन स्कीम को जल्द बहाल किया जाए। पैरा, पीटीए और पैट को शीघ्र नियमित किया जाए। परीक्षा परिणामों में पर 25 प्रतिशत की शर्त के आधार पर वेतन वृद्धि को रोकने पर विरोध जताया। डीपीई को प्रवक्ता पीजीटी पदनाम मिले। आउटसोर्स अध्यापकों को शिक्षा विभाग में समायोजित किया जाए।