फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलिया पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, एक्सईएन और एसडीओ सस्पेंड

Sun, 24 Jan 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में पीलिया फैलने के लिए जिम्मेदार कनिष्ठ अभियंता और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के सुपरवाइजर की गिरफ्तारी के बाद अब सरकार ने आईपीएच महकमे के दो अधिकारियों को सस्पेंड और एक का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सख्ती के बाद ये कार्रवाई रविवार को अवकाश के दिन की गई। सस्पेंड अधिकारी डब्ल्यूएसएस सर्कल शिमला के आईपीएच डिविजन नंबर दो के एक्सईएन विनोद कुमार और एसडीओ एचसी चौहान हैं।

तीसरे अधिकारी सर्कल प्रमुख अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार जस्टा का सरकार ने ईएनसी मुख्यालय के लिए तबादला किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य पीसी धीमान ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन


रविवार को एसीएस पीसी धीमान ने राज्य सचिवालय में अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई। इसमें अधिकारियों पर कार्रवाई करने के ये ठोस निर्णय ले लिए। अधीक्षक अभियंता सुशील जस्टा का स्थानांतरण कर उनके स्थान पर धर्मेंद्र गिल को तैनाती दी गई है।

गिल प्रमुख अभियंता कार्यालय में ही एई वर्क्स थे। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की है। एक्सईएन विनोद कुमार को सस्पेंड कर उनके स्थान पर एक्सईएन धनराज और एसडीओ एचसी चौहान को निलंबित कर उनके स्थान पर सहायक अभियंता सुशील कुमार को तैनाती दी गई है। ये दोनों ही अधिकारी प्रमुख अभियंता कार्यालय में तैनात थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें