फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में अवैध वोल्वो बसें चलाने वालों पर सरकार सख्त

Tue, 11 Oct 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में अवैध वोल्वो बसें चलाने वालों पर प्रदेश सरकार ने सख्ती कर दी है। प्रदेश सरकार ने जिले के सभी आरटीओ को निर्देश जारी कर अवैध वोल्वो संचालन को रोकने के निर्देश दिए हैं। निर्देश में साफ कहा गया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर हिमाचल में अवैध संचालन नहीं रुका तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


अवैध संचालन की शिकायत मिलने पर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सभी आरटीओ को ये निर्देश दिए हैं। हिमाचल में 60 ऐसी वोल्वो बसें है, जो अवैध तरीके से चल रही हैं। परिवहन निगम के बेड़े में इस समय 80 के करीब वाल्वो बसें हैं। जो हिमाचल के 

अलावा बाहरी राज्यों में नियमानुसार चलाई जा रही हैं, लेकिन मंडी, धर्मशाला, कुल्लू और अन्य बस अड्डों से ऑपरेटर अवैध तरीके से वोल्वो बसें चला रहे हैं। बार-बार आदेश जारी करने के बाद भी अवैध संचालन नहीं रुक रहा है। सरकार का मानना है कि अधिकारियों पर कार्रवाई करने के बाद ही अवैध संचालन पर अंकुश लग सकेगा। 
विज्ञापन


हर वोल्वो से लग रहा 15 हजार का चूना
हिमाचल में प्रति वोल्वो से परिवहन निगम को 15 हजार रुपये का चूना लग रहा है। अवैध तरीके से चल रही इन बसों से हर महीने यह रकम लाखों में होती है। 

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि हिमाचल में अवैध तरीके से वोल्वों बसें चल रही हैं, प्रदेश सरकार को लगातार इसकी शिकायतें मिल रही हैं, ऐसे में आरटीओ को इस संचालन को बंद करने के निर्देश दिए हैं। अगर अवैध संचालन नहीं रुकता है तो अधिकारी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें