फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड क्वीन को भेजा ब्रांड एंबेसडर बनने का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत को हिमाचल सरकार ने प्रदेश का पर्यटन ब्रांड एंबेसडर बनाने के लिए प्लान भेज दिया है। सोमवार को पर्यटन विभाग की मंजूरी के बाद प्लान भेजा गया। जल्द ही हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया खुद भी मुंबई जाएंगे।
विज्ञापन


कंगना से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात कर उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने की औपचारिकताओं को पूरा करेंगे। पर्यटन विभाग ने ड्राफ्ट में सात बिंदुओं को शामिल कर कंगना की राय पूछी है। हाल ही में हिमाचल की ब्रांड एंबेसडर पर विवाद के बाद बॉलीवुड क्वीन कंगना सामने आई थीं।

उन्होंने सरकार से प्लान भेजने को कहा था। मनकोटिया ने बताया कि प्लान को अंतिम मंजूरी दे दी है। विभागीय अधिकारियों से इस पूरे मामले की लगातार मॉनीटरिंग करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि वे भी जल्द ही मुंबई जाकर कंगना से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लान में इन बिंदुओं को किया है शामिल

ब्रांड एंबेसडर बनने की समय अवधि कितनी होगी?
किन-किन क्षेत्रों में पर्यटन विकास के लिए शूटिंग होगी?
शूटिंग के लिए संबंधित क्षेत्र में कितने दिन रहेंगी?
आने-जाने के लिए यातायात का साधन क्या होगा?
फोटो शूट करने के लिए किन प्रोफेशनल्स को बुलाया जाए?
पर्यटन विकास की शूटिंग के लिए स्क्रिप्ट कैसे तैयार होगी?
ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए कितना शुल्क वांछित है?

नवंबर में हुआ था विवाद- कंगना को ब्रांड एंबेसडर बनाने को लेकर नवंबर 2015 में काफी विवाद हुआ था। मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने शिमला में प्रेस वार्ता कर कंगना की ओर से जवाब नहीं देने का बयान दिया था। इसके बाद कंगना ने ‘अमर उजाला’

से कहा था कि पर्यटन विभाग से प्लान मांगा गया था लेकिन र्कोई जवाब नहीं दिया। इस पर मनकोटिया ने प्लान बनाकर कंगना को भेजने की बात कही। इसी कड़ी में सोमवार को प्लान भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें