उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में संगठनों को खत्म करने पर उतारू है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सांसदों को लेकर लोगों में विरोध पनप रहा है। प्रदेश में गोद लिए गए गांवों की कोई भी तरक्की नहीं हुई है। भाजपा वोट बटोरने के लिए राजनीति खेल रही है।
कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश के किन्नौर में बर्फ में दबे 5 जवानों को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। साथ ही उनको निकालने के लिए पुराने तरीकों को ही अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे स्वाइन फलू की रोकथाम को लेकर भी प्रदेश सरकार चिंतित नहीं है।