फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमखंड में दबे पांच जवानों का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग

Sat, 23 Feb 2019 08:29 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-तिब्बत सीमा से सटे शिपकिला की नमज्ञा पंचायत के साथ लगते डोगरी नाले में 20 फरवरी को गिरे हिमखंड के नीचे दबे सेना के पांच जवानों का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


सेना ने अब जम्मू कश्मीर से सेना के दो स्पेशल दस्ते बुलाए हैं, जिन्हें एवलांच में खोजी अभियान चलाने का खासा अनुभव है। यही नहीं, लापता जवानों को तलाशने के लिए स्नाइफर डॉग की भी मदद ली जा रही है।

इसके बावजूद जवानों का सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह सात बजे रेस्क्यू दल ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। डोगरी नाले में चारों ओर भारी बर्फ होने से दिक्कतें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्नाइफर डॉग के लिए पेनेट्रेटिंग रडार का इस्तेमाल

सेना ने शनिवार को स्थानीय लोगों, पुलिस बल, स्थानीय प्रशासन और क्यूआरटी टीम को वहां से हटा दिया है। अब सर्च ऑपरेशन में भारतीय सेना के करीब 220 जवान, आईटीबीपी की 17वीं वाहिनी के 30 जवान और सीमा सड़क संगठन के जवान और मशीनें लापता जवानों को तलाशने में लगे हैं।

शनिवार को भारतीय सेना के सीनियर कमांडर ने भी घटनास्थल का दौरा किया। सेना थर्मल और मेटल डिटेक्शन के अलावा एक स्नाइफर डॉग के लिए पेनेट्रेटिंग रडार का इस्तेमाल कर रही है।

बड़े पैमाने पर आए हिमखंड ने जवानों के लिए कई मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। एडीएम पूह शिवमोहन और एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि जवानों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें