फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने दी राहत: मिड-डे मील वर्करों को साल में मिलेगा 12 दिन का आकस्मिक अवकाश

Sun, 29 Nov 2026 05:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत कुक कम हेल्परों (मिड डे मील वर्करों) को सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब इन कर्मचारियों को हर महीने एक दिन का आकस्मिक अवकाश मिलेगा। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत कार्यरत कुक कम हेल्परों (मिड डे मील वर्करों) को सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब इन कर्मचारियों को हर महीने एक दिन का आकस्मिक अवकाश मिलेगा। एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम 12 दिन का अवकाश लिया जा सकेगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए पीएम पोषण योजना के तहत कुक-कम-हेल्परों की नियुक्ति संबंधी मौजूदा दिशा-निर्देशों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। नए प्रावधान एक जनवरी 2027 से लागू होंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कुक-कम-हेल्पर को प्रत्येक एक महीने की सेवा पूरी करने पर एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेने का अधिकार होगा। यह अवकाश बीमारी, व्यक्तिगत जरूरतों, पारिवारिक आपात स्थिति अथवा अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों में लिया जा सकेगा। हालांकि, इसके लिए संबंधित सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। कुक-कम-हेल्पर के स्वीकृत अवकाश पर रहने के दौरान संबंधित स्कूल प्रबंधन समिति को वैकल्पिक कुक-कम-हेल्पर की व्यवस्था करनी होगी। इससे स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों के लिए भोजन तैयार करने और परोसने का काम प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें