फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देश जारी: हिमाचल में प्ले स्कूल और नर्सरी कक्षाओं के लिए अलग पंजीकरण अनिवार्य, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Sun, 29 Nov 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्ले स्कूल, प्री-नर्सरी, नर्सरी, किंडरगार्टन और अन्य प्री-प्राइमरी कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूलों को महिला एवं बाल विकास विभाग में अलग से पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
महिला एवं बाल विकास विभाग। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में निजी स्कूलों को अब यह स्पष्ट करना होगा कि उनके यहां प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) केंद्र संचालित हो रहे हैं या नहीं। जिन स्कूलों में ईसीसीई केंद्र या प्री-प्राइमरी कक्षाएं नहीं चल रही हैं, उन्हें जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में लिखित घोषणा पत्र देना होगा। वहीं, प्ले स्कूल, प्री-नर्सरी, नर्सरी, किंडरगार्टन और अन्य प्री-प्राइमरी कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूलों को महिला एवं बाल विकास विभाग में अलग से पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। प्रदेश के सभी निजी स्कूलों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और प्रमुखों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग शिमला की ओर से जारी आदेश में स्कूलों को हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा केंद्र (पंजीकरण एवं विनियमन) अधिनियम और नियमों के तहत निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

संबद्धता प्राप्त होना ईसीसीई केंद्र के अलग पंजीकरण का विकल्प नहीं
विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा विभाग, सीबीएसई, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड या किसी अन्य शैक्षणिक बोर्ड से मान्यता अथवा संबद्धता प्राप्त होना ईसीसीई केंद्र के अलग पंजीकरण का विकल्प नहीं है। छह वर्ष से कम आयु के बच्चों को शिक्षा देने वाले सभी निजी स्कूलों को अपने ईसीसीई केंद्रों का पंजीकरण करवाना होगा। मौजूदा केंद्रों को भी ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट और हिमसेवा पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं के मानकों का करना होगा पालन
पंजीकरण के साथ स्कूलों को बुनियादी ढांचे, सुरक्षा व्यवस्था, पर्याप्त स्टाफ, बच्चों के अनुकूल सुविधाओं और आयु के अनुरूप पाठ्यक्रम से जुड़े मानकों का पालन करना होगा। विभाग ने स्कूल प्रबंधनों को अधिनियम और नियमों के तहत तय अन्य प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई
अधिनियम और नियमों के प्रावधानों का पालन नहीं करने तथा हाईकोर्ट के निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे मामलों को कार्रवाई के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक के ध्यान में लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें