फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल सरकार ने 2024 का कैलेंडर किया जारी, कर्मचारियों की पांच छुट्टियां कम

Fri, 03 Nov 2023 07:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कैलेंडर वर्ष 2024 में 22 राजपत्रित अवकाश होंगे। महिला कर्मचारियों के लिए एक अतिरिक्त राजपत्रित अवकाश होगा। 
विज्ञापन
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार ने वर्ष 2024 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। आगामी वर्ष चार छुट्टियां रविवार के दिन पड़ रही हैं। सरकारी कार्यालयों, बोर्डों-निगमों में कार्यरत महिलाओं को दो छुट्टियों का लाभ नहीं मिलेगा। रक्षाबंधन, करवाचौथ और भैयादूज का अवकाश होता है लेकिन अगले साल करवाचौथ और भैयादूज पर रविवार है। महिलाओं को 19 अगस्त रक्षाबंधन की ही छुट्टी मिल पाएगी। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


कैलेंडर वर्ष 2024 में 22 राजपत्रित अवकाश होंगे। महिला कर्मचारियों के लिए एक अतिरिक्त राजपत्रित अवकाश होगा। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स 1881 के तहत कैलेंडर ईयर 2024 में 16 राजपत्रित अवकाश होंगे। इसके अलावा 12 वैकल्पिक छुट्टियां होंगी। राजपत्रित और सार्वजनिक अवकाश की बात करें तो वर्ष 2024 में डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल, महाराणा प्रताप जयंती 9 जून, करवाचौथ 20 अक्तूबर और भैयादूज की छुट्टी 3 नवंबर को होगी। मकर संक्रांति 14 जनवरी और इस्टर संडे 31 मार्च को भी रविवार होने के चलते इन छुट्टियों का लाभ भी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें