फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने शहरी निकायों को जारी किए दो करोड़, इन कार्यों पर होंगे खर्च

Tue, 27 Nov 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 हिमाचल के 54 शहरी निकायों में सुविधाएं उपलब्ध करवाने को सरकार ने दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि से सड़कों का निर्माण करने के साथ फुटपाथ और पार्किंग आदि की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। निकायों की जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से राशि जारी की गई है।

विज्ञापन


सरकार ने तीन करोड़ रुपये की पहली किस्त पहले जारी कर दी थी। कुल मिलाकर निकायों के लिए पांच करोड़ का बजट जारी हुआ है। निकायों में इस राशि को निर्धारित समय पर खर्च करने को कहा गया है।

जिन कार्यों में इन राशि को खर्च किया जाना है, निकायों को इसका ब्योरा सरकार को देना होगा। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने बताया कि निकायों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सके, इसके चलते यह राशि जारी की है।
विज्ञापन


इसे सड़कों, पुलों, नालियों के निर्माण, पैदल चलने वाले रास्ते आदि में खर्च किया जाना है। सरकार ने अपने बजट भाषण में निकायों को 6 करोड़ जारी करने का प्रावधान किया था। इसमें 5 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें