फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अगले माह से राशन डिपुओं में सरसों तेल सस्ता देने की तैयारी में सरकार

Fri, 04 Jun 2021 11:31 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सरकारी राशन के डिपुओं में अगले माह से कम दामों पर सरसों तेल उपलब्ध करवाने की तैयारी है। खाद्य आपूर्ति निगम दोबारा से टेंडर करने जा रहा है। 
विज्ञापन
सरसों का तेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी राशन के डिपुओं में उपभोक्ताओं को महंगा सरसों तेल दिए जाने के मामले में विरोध के बीच सरकार अगले माह से सस्ता तेल देने की तैयारी कर रही है। खाद्य आपूर्ति निगम ने सस्ता तेल देने के लिए कंपनियों से निविदाएं मांगी थीं, लेकिन रेट ज्यादा आने पर निगम ने  टेंडर रद्द कर दिए हैं।

विज्ञापन


अब निगम दोबारा से टेंडर करने जा रहा है। अभी जब तक टेंडर फाइनल नहीं हो जाता, तब तक हरियाणा की सरकारी एजेंसी से तेल की सप्लाई होती रहेगी। डिपुओं में उपभोक्ताओं को तेल मिलता रहे, इसके चलते खाद्य आपूर्ति निगम ने हरियाणा की सरकारी एजेंसी से एक महीने के लिए शार्ट टेंडर किया था।

उपभोक्ताओं को यह तेल 57 रुपये तक महंगा मिल रहा है। सरकार का तर्क है कि मार्केट में तेल महंगा हुआ है। इसके चलते दाम बढ़े हैं। कांग्रेस पार्टी ने इसका पुरजोर विरोध किया।
विज्ञापन


अब सरकार उपभोक्ताओं को इससे सस्ता तेल देने पर विचार कर रही है। हिमाचल में 18.50 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। अभी बीपीएल को 155, एपीएल को 160 और करदाताओं को डिपो में करीब 170 रुपये प्रति लीटर तेल दिया जा रहा है।

सरसों तेल के टेंडर किए गए, लेकिन हरियाणा की सरकारी एजेंसी से ज्यादा रेट आए हैं। इसलिए टेंडर रद्द किया गया है। फिर निविदाएं मांगी जाएंगी, ताकि उपभोक्ताओं को सस्ता तेल मिले- मानसी सहाय, एमडी खाद्य आपूर्ति निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें