फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़भाग सिंह होली मेला: सीमा पर रोक दिए जाएंगे मैड़ी जाने वाले श्रद्धालु, लंगर और टेंट पर प्रतिबंध

Wed, 17 Mar 2021 10:34 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना

सार

  • हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला
  •  बाबा बड़भाग सिंह होली मेला पर लगाई रोक
  • कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लिया फैसला
विज्ञापन
मेले को लेकर डीसी ने बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बाबा बड़भाग सिंह होली मेला पर रोक लगा दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते यह फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र में भीड़, अस्थायी दुकानों और लंगर लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए किराए पर लगने वाले अस्थाई टेंट भी नहीं लगेंगे। इस संबंध में निजी भूमि मालिकों से बात की जाएगी। अगर निजी भूमि पर अस्थायी टेंट लगते हैं, तो इसके लिए भूमि मालिक जिम्मेवार होगा और कार्रवाई की जाएगी। गुरुद्वारों और अन्य धार्मिक संस्थानों में पूजा-पाठ पर रोक रहेगी। पड़ोसी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त नाके लगाए जाएंगे और सख्ती की जाएगी। 

विज्ञापन


मालवाहक वाहनों में आने वाले श्रद्धालुओं के चालान काटे जाएंगे और उन्हें हिमाचल प्रदेश की सीमा से ही वापस भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा के जिला प्रशासन से भी इस संबंध में पत्राचार किया गया है तथा जल्द ही उनके साथ बैठक कर उनसे बातचीत की जाएगी, ताकि श्रद्धालु मैड़ी मेला के लिए अपनी यात्रा शुरू न करें और उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। राघव शर्मा ने कहा कि ऊना में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में पंजाब और अन्य राज्यों से मैड़ी में आने वाले श्रद्धालु सहयोग करें। 

गुरुद्वारा प्रबंधकों के साथ की बैठक
उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि मैड़ी मेला रद्द होने के बाद उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधकों के साथ भी बैठक की है। उनसे अनुरोध किया है कि वह श्रद्धालुओं से मेले में न आने की अपील करें। इससे पहले इसी संबंध में जिलाधीश राघव शर्मा की अध्यक्षता में अधिकारियों की एक बैठक भी हुई। बैठक में एसपी अर्जित सेन ठाकुर, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम अंब मनेश यादव, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, एसडीएम गगरेट विनय मोदी, एसडीएम हरोली गौरव चौधरी तथा सीएमओ डॉ. रमण कुमार शर्मा शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें