फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई हजार चालकों का वर्दी और धुलाई भत्ता इतने रुपये बढ़ा

Mon, 06 Aug 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल सरकार ने सरकारी विभागों में कार्यरत करीब ढाई हजार चालकों का वर्दी और धुलाई भत्ता 100 रुपये बढ़ा दिया है। इस भत्ते को 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये किया गया है। इसी महीने के वेतन में इन चालकों को यह बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


यह लाभ एचआरटीसी के चालकों के अलावा विभिन्न विभागों और सरकारी नियंत्रण के कई संस्थानों में कार्यरत ड्राइवरों को दिया जा रहा है। अब तक इन्हें 200 रुपये मासिक के हिसाब से ही यह वर्दी और धुलाई भत्ता दिया जाता रहा है।

चालकों की ओर से इस मांग को लंबे समय से उठाया जा रहा था। मालूम रहे कि इसी श्रेणी के चालकों का सरकार ने विशेष मासिक भत्ता भी 200 रुपये बढ़ा दिया है जो 800 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किया गया है।
विज्ञापन


यह भत्ता भी इन चालकों को अगस्त माह के वेतन में ही मिलेगा। इसकी अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई है। यह दोनों भत्ते सरकार को एक अगस्त 2018 से देय होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें