हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव को समय पर करवाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर अब 30 दिसंबर को सुनवाई होगी। हाईकोर्ट में सोमवार को इसे लेकर सुनवाई हुई। सरकार की ओर से इस मामले में जवाब दाखिल किया गया। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने अगली सुनवाई से पहले सभी पक्षों को जवाब और प्रति उत्तर दायर करने को कहा है। जनहित याचिका में कोर्ट से हस्तक्षेप करके पूरे प्रदेश में तय समय पर पंचायतीराज चुनाव करवाने के आदेश जारी करने का