फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Industries Himachal: उद्योग लगाने के लिए हिमाचल सरकार ने दी 80 सेवाओं की गारंटी

Sun, 10 Jul 2022 12:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राज्य में निवेश को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक सुधार विभाग की वेबसाइट पर इस बारे में स्थिति स्पष्ट की है। इस बारे में ईज ऑफ डुइंग बिजनेस के तहत इन सेवाओं को दो अलग-अलग श्रेणियों में रखा है। 
विज्ञापन
उद्योग(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार ने राज्य में उद्योगों को लगाने या औद्योगिक गतिविधियों के लिए 80 सेवाओं की गारंटी दी है। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस के तहत 80 सेवाओं को अपनी एक ही वेबसाइट पर दर्शाया है। पानी का कनेक्शन लेने से लेकर जमीन की पैमाइश की अवधि तक इसके लिए तय है। जो विभाग तय अवधि में ये सेवाएं नहीं देगा, उसके खिलाफ पहले विभाग में तय अधिकारी और उसके बाद राज्य सूचना आयोग में दूसरी अपील की जा सकेगी। 

विज्ञापन


राज्य में निवेश को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार ने प्रशासनिक सुधार विभाग की वेबसाइट पर इस बारे में स्थिति स्पष्ट की है। इस बारे में ईज ऑफ डुइंग बिजनेस के तहत इन सेवाओं को दो अलग-अलग श्रेणियों में रखा है। पहली श्रेणी में जिला स्तर का बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान है। इसमें 35 सेवाएं रखी गई हैं। दूसरी श्रेणी में राज्य स्तरीय बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान में 45 सेवाएं रखी गई हैं। सेवाओं के साथ राज्य लोक सेवा गारंटी कानून 2011 के तहत समय-समय पर विभिन्न विभागों की ओर से जारी संबंधित अधिसूचनाएं भी संलग्न की गई हैं। 

ये हैं प्रमुख सेवाएं                 विभाग                      सेवा गारंटी 
विज्ञापन

जलापूर्ति कनेक्शन   शहरी विकास/नगर निकाय           30 दिन 
सड़क की कटिंग की अनुमति लोक निर्माण                   30 दिन 
जमीन की पैमाइश      राजस्व विभाग                         30 दिन 
विज्ञापन

फायर सेफ्टी का एनओसी अग्निशमन विभाग             30 दिन 
वाहन पंजीकरण            परिवहन विभाग                   6 दिन 
बिजली के लिए एनओसी  बिजली बोर्ड                       30 दिन 
फिल्म की शूटिंग की अनुमति   सूचना एवं जनसंपर्क विभाग 7 दिन 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें