फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने NHAI पर कसा शिकंजा, लगाया 10 लाख रुपये जुर्माना

Fri, 06 Apr 2018 12:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण और कुल्लू-मनाली सड़क के विस्तारीकरण कार्य के दौरान अवैध रूप से जगह-जगह मलबा डंप करने पर वन विभाग ने वन संपदा को नुकसान होने पर नेशनल हाईवे प्राधिकरण (एनएचएआई) को करीब दस लाख रुपये जुर्माना लगाया है। एनएचएआई पर शिकंजा कसते वन विभाग ने परियोजना निदेशक को कारण बताओ नोटिस भी भेजा है।

विज्ञापन


वन विभाग की सख्त कार्रवाई से निर्माण कार्य में लगी कंपनी और ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। कुल्लू जिला में इन दिनों जिया से रामशिला तक फोरलेन तथा कुल्लू से मनाली तक सड़क का विस्तारीकरण का कार्य जोरों पर चला हुआ है। इस दौरान निर्माण पर लगी मशीनरी अवैध रूप मलबा हर कहीं डंप कर रही है।

हालांकि नियमानुसार मलबे को डंप करने के लिए डंपिंग साइट होना जरूरी है। धड़ल्ले से हो रही अवैध डंपिंग का मामला ध्यान में आने के बाद वन विभाग की टीम ने दौरा कर वन संपदा को हो रहे नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा हुआ पाया गया। विभागीय टीम के आकलन में 9,81,116 रुपये का नुकसान पाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीसरी बार नोटिस हुआ जारी

इस संबंध में वन विभाग की ओर से डीएफओ कुल्लू डॉ नीरज चढ्डा ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्ट को कारण बताओ नोटिस भेजा है। नोटिस के माध्यम से एतिहात बरतने को लेकर अंडरटेकिंग भी मांगी गई है और उनके द्वारा नष्ट किए गए क्षेत्र को दोबारा सही करने के कदम उठाने के बारे में कहा गया है।

प्रशासन व वन विभाग की सख्त कार्रवाई के बावजूद एनएचएआई की ओर से धड्डले से अवैध डंपिंग जारी है। पूर्व में दो बार नोटिस दिए जा चुके हैं। जिसमें 11 लाख रुपये जुर्माना वसूल लिया गया है।

अब तीसरी बार नोटिस देते हुए करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। इधर, डीएफओ कुल्लू डॉ नीरज चड्ढा ने बताया कि नियमों की अनदेखी पर एनएचएआई को जुर्माना किया गया है। इस संबंध में नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें