फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ाई तिथि, 22 जुलाई तक युवाओं को नहीं लगेगी वैक्सीन

Wed, 14 Jul 2021 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

स्वास्थ्य विभाग के पास साढ़े तीन लाख के करीब वैक्सीन की डोज हैं। अगर 18 से 44 साल तक के लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है तो दो दिन में यह स्टाक खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। केंद्र से वैक्सीन की सप्लाई कम आने से अभी इस आयु वर्ग के लोगों को 22 जुलाई तक वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। प्रदेश सरकार ने पहले इस वर्ग को 14 जुलाई तक वैक्सीन न लगाने का फैसला लिया था। अब इसे बढ़ा दिया गया है। अभी 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को ही यह वैक्सीन लगती रहेगी। हिमाचल में 18 से 44 आयु वर्ग में 31 लाख लोग हैं। करीब 8 लाख लोगों को यह वैक्सीन लग चुकी है। अन्य अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के पास साढ़े तीन लाख के करीब वैक्सीन की डोज हैं। अगर 18 से 44 साल तक के लोगों को वैक्सीन लगाई जाती है तो दो दिन में यह स्टाक खत्म हो जाएगा। 18 से 44 साल में लोगों का बड़ा वर्ग है। पहले भी जब एक सप्ताह में इस वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी तो टारगेट से ज्यादा लोग वैक्सीन लगाने पहुंचे थे। ऐसे में सरकार 45 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाने के बाद इस वर्ग को वैक्सीन लगाएगी। एनएचएम के निदेशक हेमराज बैरवा ने कहा कि 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को 22 जुलाई के बाद ही वैक्सीन लगेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें