फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य के सांसदों का कर्मचारियों ने किया घेराव, पुरानी पेंशन योजना बहाली पर अड़े

Mon, 29 Oct 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों ने अपने इलाकों में सांसदों को घेराव किया। कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन की मांग नहीं मानी गई तो 26 नवंबर को सभी कर्मचारी दिल्ली में जाकर संसद भवन का घेराव करेंगे। संघ के नेताओं ने सांसदों के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन


सांसदों ने एनपीएस कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि उनकी मांग को केंद्र सरकार से उठाएं। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनपीएस संघ सहित करीब आधा दर्जन कर्मचारी संघों ने रविवार को सांसद अनुराग ठाकुर के कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल और जोरदार प्रदर्शन किया।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तीन जिलों के 2000 कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके तहत कर्मचारियों ने सांसद अनुराग ठाकुर को प्रदर्शन में आकर मांगें सुनने के लिए न्योता दिया था, लेकिन सांसद वहां पर नहीं पहुंचे। उनकी जगह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पहुंचे। धूमल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को सांसद अनुराग ठाकुर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित करेंगे।  
विज्ञापन


एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने बुधवार को दिन भर सांसद वीरेंद्र कश्यप के घर में उपवास किया। इस दौरान सैकड़ों कर्मचारी उनके आवास पर एकत्र हुए और बाहर बैठ गए। सांसद वीरेंद्र कश्यप कर्मचारियों की बात सुनने के लिए घर से बाहर आए।

इस मौके पर सोलन, सिरमौर, शिमला के एनपीएस कर्मचारियों ने भाग लिया। एनपीएस कर्मचारी संघ शिमला के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह प्रेमी, सोलन के दर्शन शर्मा, सिरमौर के अध्यक्ष सुनील तोमर और राकेश शर्मा ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग रखी। सांसद ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर जोगिंद्रनगर में प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सांसद रामस्वरूप शर्मा के गांव जलपेहड़ में उनके घर के बाहर धरना दिया। प्रदेशाध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए।

इस मौके पर उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सांसद रामस्वरूप के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा गया। महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष सीमा चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। 

कर्मचारियों ने सांसद शांता कुमार के गृह क्षेत्र पालमपुर के गांधी मैदान में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के एक दिन के उपवास में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।  राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कह कि पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।  नई पेंशन स्कीम से नाममात्र पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें