फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सरकार का फैसला: दो साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारी 31 मार्च को होंगे नियमित

Mon, 28 Mar 2022 10:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

दो साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। कार्मिक विभाग ने सोमवार देर शाम इस संदर्भ में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिलों के उपायुक्तों को पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार लोगो(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च 2022 तक दो साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। कार्मिक विभाग ने सोमवार देर शाम इस संदर्भ में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिलों के उपायुक्तों को पत्र जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार ने चार वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी नियमित करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


इन्हें रिक्त स्थान उपलब्ध होने की शर्त पर ही नियमित किया जाएगा। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की चार साल की नियमित सेवाएं होनी चाहिए। एक कैलेंडर वर्ष में 240 दिन की सेवाएं होनी चाहिए। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर, स्पीति, भरमौर में 180 दिन, लाहौल और पांगी में 160 दिन की सेवाएं अनिवार्य हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें