हिमाचल प्रदेश में जनता की स्कीमों के लिए जारी बजट खर्च करने में कुछ महकमे चुस्ती नहीं दिखा रहे हैं। कुछ सरकारी महकमे तय से अधिक अतिरिक्त बजट खर्च कर रहे हैं तो कुछ दिए गए बजट को खर्च करने में ही कंजूसी दिखा रहे हैं। विभागों के बजट व्यय में संतुलन न होने पर सरकार सख्त हो गई है। राज्य सरकार के प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने 31 अक्तूबर तक सभी विभागों से पिछले छह महीने में खर्च किए बजट का ब्योरा मांगा है। यह विवरण एक अप्रैल 2025 से लेकर 30 सितंबर 2025 के बीच व्यय बजट का देना होगा।