हिमाचल सरकार ने पांच विधायकों को कोल बांध विस्थापितों के पुनर्वास के लिए बनाई कमेटी में सदस्य बनाया है। ये सदस्य अर्की के कांग्रेस विधायक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनके पुत्र एवं शिमला ग्रामीण के कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह, करसोग के भाजपा विधायक हीरालाल, सुंदरनगर के भाजपा विधायक राकेश जम्वाल और बिलासपुर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर नियुक्त किए गए हैं। 63 सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर होंगे। यह कमेटी कोल बांध विस्थापितों के पुनर्वास कार्य की निगरानी करेगी। 39 गैर सरकारी सदस्य भी बनाए गए हैं।
यह कमेटी समय-समय पर पुनर्वास कार्यों में प्रगति की निगरानी और समीक्षा करेगी। कमेटी के अन्य सरकारी सदस्य मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन, प्रधान सचिव ऊर्जा, प्रधान सचिव लोक निर्माण, प्रधान सचिव राजस्व, प्रधान सचिव सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, एनटीपीसी नई दिल्ली के अध्यक्ष, कोल डैम प्रोजेक्ट के जीएम, कोलडैम एचईपी, एनटीपीसी के मुख्य अभियंता, शिमला तथा मंडी के मंडलायुक्त और मंडी, शिमला, सोलन और बिलासपुर के डीसी बनाए गए हैं। सदस्य सचिव विशेष, अतिरिक्त, संयुक्त, उप या अवर सचिव राजस्व होंगे।
39 गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। ये पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा, राजकुमार, गोविंद राम, गनपत राम, बीरबल, कमल ठाकुर, बाबूराम शर्मा, ठाकुर दास, हेतराम वर्मा, सावित्री वर्मा, प्रेम लाल, रविकांत, कमल कुमार, इंद्र सिंह, जयचंद सागर, चुन्नी लाल, विजय सिंह, ओम प्रकाश, रूपलाल शर्मा, रोहित ठाकुर अशोक कुमार, रामजी दास, सीताराम ठाकुर, रमेश बाबू कौंडल, निर्मला देवी, बाबूराम ठाकुर, अमरनाथ, रोशनलाल सांख्यान, राजकुमार चौधरी, सुरजीत सेन, सुरेश कुमार, अजित सेन, लाल मन, छोटा राम, भीम सिंह चौहान, देवी राम, राजेंद्र कुमार, हुकम चंद, डिट्टू राम बनाए गए हैं।