फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर परिवार को नल कनेक्शन देने के लिए केंद्र ने जारी किए 60.53 करोड़

Fri, 06 Sep 2019 10:16 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में पीने के पानी के नल लगाने को आए बजट का दो फीसदी खर्च अब गुणवत्ता नियंत्रण पर करना होगा। केंद्र सरकार ने इस बारे में हिमाचल सरकार को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


इसी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के हर परिवार को नल कनेक्शन देने को 60.53 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह बजट इस वित्तीय वर्ष की पहली किश्त के रूप में जारी किया गया है।

यह बजट 90:10 के केंद्र और राज्य के शेयरिंग पैट्रन के अनुसार रिलीज हुआ है। इसी के साथ ही केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि प्रदेश इस बजट का पांच फीसदी तक का हिस्सा सहयोग गतिविधियों और दो प्रतिशत भाग जल गुणवत्ता गतिविधियों पर खर्च कर सकेगा।
विज्ञापन


यह बजट जल जीवन मिशन के तहत जारी किया गया है। भारत सरकार के अवर सचिव सुनील कुमार ने इस फंड को जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस बारे में हिमाचल सरकार के वित्त, योजना, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य समेत तमाम संबंधित विभागों को भी जारी की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें