इसी प्रकार स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार मंडी के नाचन में, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर चंबा के भरमौर में, वन और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर कुल्लू के आनी में तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ऊना के चिंतपूर्णी में जनमंच की अध्यक्षता करेंगे।
बरागटा ने बताया कि जनमंच में संबंधित जिलों के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रदेश में अभी तक सात जनमंच आयोजित किए जा चुके हैं। इस दौरान कुल 15102 शिकायतें प्राप्त र्हुइं, जिनमें से 6194 का निपटारा किया गया। इसी प्रकार कुल 8590 मांगें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3071 का निपटारा किया जा चुका है।
इसके अलावा 181 स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया गया है जिनमें 27944 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही 3085 इंतकाल प्रमाणित किए गए और 518 सोशल ऑडिट तथा 21,515 विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए।