फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा

Sun, 28 Jun 2015 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने विभिन्न विभागों में कंपनियों के तहत कार्यरत हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों को दैनिक भत्ता देने का फैसला लिया है। यह भत्ता कर्मचारियों को फील्ड में काम करने पर मिलेगा। अभी तक आउटसोर्स कर्मियों को अपने खर्च पर बाहर जाना पड़ता था।
विज्ञापन


वित्त विभाग ने राज्य के भीतर प्रतिदिन 130 रुपये जबकि राज्य से बाहर 200 रुपये के हिसाब से भत्ता देने को मंजूरी दे दी है। इन्हें वेतन अलग से मिलेगा। इसका लाभ राज्य के लगभग आठ हजार कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से मिलना शुरू हो जाएगा। प्रधान सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने कहा कि इसके आदेश जारी कर दिए हैं। सभी प्रशासनिक सचिवों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

विभिन्न सरकारी विभागों में कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर, कंप्यूटर टीचर और प्रोजेक्ट्स के तहत लगभग आठ हजार आउटसोर्स कर्मचारी तैनात हैं। इन कर्मचारियों को समय-समय पर फील्ड के काम के लिए एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन भेजा जाता है। अभी तक इनके लिए किसी दैनिक भत्ते की व्यवस्था नहीं थी। आउटसोर्स कर्मचारी लंबे समय से सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर दैनिक भत्ते की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें