हवाई टिकट बुक करने के लिए ट्रेवल एजेंसी का शुल्क सरकार वहन नहीं करेगी। सरकार ने इस बारे में स्थिति स्पष्ट कर दी है। प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना की ओर से इस बारे में सभी प्रशासनिक अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को स्थिति स्पष्ट की गई है। हिमाचल प्रदेश के वित्त विभाग ने अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों के हवाई दौरे को लेकर निर्देश स्पष्ट किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य से हवाई यात्रा करना चाहता है तो वह एयर इंडिया की फ्लाइट के अलावा निजी फ्लाइट का भी इस्तेमाल कर सकता है।