हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में लोगों को जल्द प्रदूषण रहित ऑटो की सुविधा मिल सकती है। प्रदेश सरकार फिर से ऑटो परमिट देने की तैयारी कर रही है। वर्ष 2004 से प्रदेश में प्रदूषण के चलते ऑटो परमिट देने बंद कर दिए गए थे।
लोगों की मांग पर अब सरकार बैटरी से चलने वाले प्रदूषण रहित ऑटो के लिए परमिट देने पर विचार कर रही है। पहले चरण में मैदानी इलाकों के लिए ये परमिट दिए जाएंगे।
ऑटो परमिट के लिए परिवहन विभाग के पास सैकड़ों आवेदन लंबित हैं। वर्तमान में मंडी, सोलन, कुल्लू और बिलासपुर जैसे कुछ शहरों में करीब 700 ऑटो चल रहे हैं।