फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 सितंबर से एक-एक दिन छोड़कर स्कूल बुलाए जाएंगे 50-50 फीसदी शिक्षक

Mon, 31 Aug 2020 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में 21 सितंबर से एक-एक दिन छोड़कर पचास-पचास फीसदी शिक्षक और गैर शिक्षक बुलाए जाएंगे। केंद्र सरकार से इस बाबत दिशा-निर्देश जारी होते ही शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और गैर शिक्षकों को स्कूलों में बुलाने की तैयारी शुरू कर दी है। नौवीं से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को स्वैच्छिक तौर पर शिक्षकों से गाइडेंस के लिए स्कूलों में बुलाने का फैसला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से एसओपी जारी होते ही लिया जाएगा।

विज्ञापन


दोनों प्रस्तावों को लेकर चार सितंबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल बैठक में शिक्षा विभाग प्रस्ताव लेकर जाएगा। वर्तमान में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को प्रिंसिपल जरूरत के हिसाब से बुला रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़ने वाले विद्यार्थियों के लिए नोट्स बनाने का काम कुछ शिक्षक स्कूलों में आकर कर रहे हैं।

अब 21 सितंबर से सभी स्कूलों में शिक्षकों और गैर शिक्षकों को बुलाया जाएगा। शिक्षा सचिव ने निदेशकों को आदेश दिए हैं कि सभी स्कूलों में शिक्षकों और गैर शिक्षकों को बुलाने के लिए रोस्टर बनाना शुरू कर दिया जाए। पचास फीसदी स्टाफ एक दिन और शेष पचास फीसदी स्टाफ दूसरे दिन स्कूलों में बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें