हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमकेयर योजना में पंजीकरण करवाने के लिए पोर्टल खोल दिया है। एक माह में प्रदेश के सात हजार नए लोगों ने हिमकेयर कार्ड बना लिए हैं। स्टेट नोडल ऑफिसर देवेंद्र कुमार ने बताया कि लाभार्थी 31 मार्च तक लोकमित्र केंद्र में जाकर हिमकेयर योजना में पंजीकरण करवा सकते हैं। जिन लोगों के कार्ड की समय अवधि खत्म हो गई है, वे इसका नवीनीकरण भी 31 मार्च तक करवाया सकेंगे। जिन लोगों के हिमकेयर योजना के कार्ड की अवधि अप्रैल में खत्म होगी, वे बाद में भी नवीनीकरण करवा सकते हैं। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी ने भी मरीजों को हिमकेयर योजना के बारे में जागरूक करने की पहल की है। प्रबंधन इलाज के लिए आने वाले मरीजों के तीमारदारों को भी योजना के बारे में जानकारी दे रहा है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि पोर्टल खुलने के बाद लाभार्थी लोकमित्र केंद्रों में जाकर हिमकेयर योजना के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। योजना के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।