फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर खुले रहेंगे सरकारी स्कूल, दिशा निर्देश जारी

Thu, 10 Aug 2017 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर इस बार प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। राज्य सरकार ने पहली बार 15 अगस्त की छुट्टी निरस्त की है। इस दौरान स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस से जुड़े  कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने प्रिंसिपलों को कार्यक्रमों की सचित्र रिपोर्ट शिमला भेजने को कहा है। 

स्वतंत्रता के 70 साल पूरे होने पर 15 अगस्त को सभी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस को विधिवत तौर पर मनाया जाएगा। सभी स्कूलों में 15 अगस्त तक निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद, नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करने को कहा गया है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन समितियों और अभिभावकों को भी इन प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए कहा गया है। परियोजना कार्यालय ने सेनानियों और वैज्ञानिकों के जीवन से संबंधित कहानियों व स्वतंत्रता से वर्तमान समय तक की प्रगति पर आधारित आवधिक फिल्में विद्यार्थियों को दिखाने और स्वच्छता, एकता की शपथ लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें