फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आला अफसरों के विभागों में फेरबदल, जेसी शर्मा को आबकारी विभाग

Sat, 30 Dec 2017 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने कमान संभालते ही आला नौकरशाहों के विभागों में फेरबदल शुरू कर दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण श्रीधर से कार्मिक विभाग की जिम्मेदारी लेकर प्रधान सचिव आरडी धीमान को सौंपी गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर से आबकारी विभाग का जिम्मा प्रधान सचिव जगदीश चंद्र शर्मा को दिया है।
विज्ञापन


दो वरिष्ठ अधिकारियों के अहम महकमे बदलने से साफ संकेत है कि आने वाले दिनों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। भाजपा सरकार ने अपने हिसाब से नौकरशाहों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वीरभद्र के करीबी माने जाने वाले अफसरों को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाकर अपनी पसंद के अफसर तैनात किए जा चुके हैं।

अब सरकार अहम विभागों में अपने हिसाब से नौकरशाह तैनात कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ने अपने पास जो विभाग रखे हैं, उनके सचिवों को बदलने से शुरुआत हुई है। कार्मिक विभाग का अतिरिक्त प्रभार प्रधान सचिव आरडी धीमान को सौंपा गया। इससे पहले तरुण श्रीधर के पास यह विभाग था।
विज्ञापन


धीमान के पास पहले से श्रम एवं रोजगार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आईपीएच, कृषि जैसे विभाग हैं। सीएम के दूसरे विभाग आबकारी की जिम्मेदारी प्रधान सचिव जेसी शर्म को दी गई है। जगदीश चंद्र के पास बागवानी और सूचना प्रौद्योगिकी के साथ एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक का प्रभार भी है।
विज्ञापन

मंत्रियों से भिड़ा रहे तार

मंत्रियों को विभागों का आवंटन होने के बाद नौकरशाह मलाईदार महकमों के लिए लाबिंग में जुट गए हैं। मंत्री भी अपनी पसंद के सचिव रखने की पैरवी करेंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है।

मुख्य सचिव के पद पर टकटकी
वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल के बाद अब सबकी नजरें मुख्य सचिव पद पर हैं। सरकार मुख्य सचिव वीसी फारका की जगह नया चेहरा लाती है या फिर उन्हीं पर भरोसा जाती है।

कई अतिरिक्त मुख्य सचिव रैंक के अधिकारी सीएस के पद के लिए कतार में हैं। फारका के पास अभी सवा साल का और समय है। 

धर्माणी और जम्बाल ने संभाला प्रभार 
मुख्यमंत्री के ओएसडी पद पर महेंद्र धर्मांणी और राजनीतिक सलाहकार पद पर त्रिलोक जम्बाल ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है।

वीरवार को दोनों राजनीतिक नियुक्तियों की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। दोनों अधिकारियों के पदभार ग्रहण के अवसर पर भाजपा के कई कार्यकर्ता सचिवालय पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें