फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल को मिला बड़ा पद, नड्डा बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष

Mon, 17 Jun 2019 09:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल को पहली बार किसी पार्टी में बड़ा पद मिला है। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को सोमवार को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सोमवार को संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन

बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पिछली मोदी सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रहे नड्डा को इस बार सरकार में शामिल नहीं किया गया था।

इसके बाद ही ऐसी चर्चा थी कि उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक शाह छह माह तक राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। इस दौरान नड्डा उनकी देखरेख में कामकाज संभालेंगे। गौरतलब है कि गृह मंत्री बनने पर शाह ने खुद कहा था कि अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


नड्डा हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में सांसद हैं और भाजपा संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। इस बार हिमाचल के कोटे से सांसद अनुराग ठाकुर को वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों का राज्य मंत्री बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें