फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी कार, हिमाचल की महिला समेत छह लोगों की मौत

Mon, 17 Jun 2019 09:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

त्यूनी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार सुबह बानपुर-त्यूनी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार सवार एक ही परिवार के दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने शवों को खाई से निकाला। पंचनामा भरने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घटनास्थल पर ही शवों का पोस्टमार्टम किया। जानकारी के अनुसार छुट्टियों पर घर आए सीआईएसएफ के एसआई पवन सिंह नेगी अपने गांव बानपुर से परिवार के साथ सोमवार सुबह आल्टो कार से त्यूनी की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन


बानपुर गांव से एक किमी दूर कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार चला रहे पवन नेगी (32) पुत्र तेग सिंह, उनकी पत्नी रश्मि नेगी (26), चार वर्षीय पुत्री इशिका, बहन सुमन तोमर (33) पत्नी संदीप तोमर, पांच वर्षीय भांजा आरभ तोमर निवासी गास्की जौनसार हाल निवास धर्मावाला-विकासनगर और बुआ मूर्ति देवी (72) पत्नी स्व. भागचंद राणा निवासी ग्राम सैंज तहसील जुब्बल जिला शिमला (हिमाचल) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

बताया गया है सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर पवन नेगी कुछ दिनों पहले छुट्टी पर घर आए थे। वह महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट पर तैनात थे। जो सोमवार को गांव से परिजनों के साथ त्यूनी बाजार आ रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद से क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। वहीं, हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसडीएम चकराता डॉ. अपूर्वा सिंह के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थीं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें