अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक मंडी की ओर से घोषित बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के नतीजों में लॉर्ड महावीरा नर्सिंग संस्थान की पांच छात्राओं ने पूरे प्रदेश में पहला और चौथा स्थान हासिल किया। संस्थान की छात्रा गीतांजलि ठाकुर ने ग्रेड 9.24 के साथ प्रदेश में पहला स्थान, ईशिका सैनी, हर्षिता, आंचल चौहान और निवेदिता ने ग्रेड 9.06 लेकर पूरे प्रदेश में संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
संस्थान के चेयरमैन डॉ. अजीत पाल जैन, निदेशक आशिमा जैन, संस्थान की प्रधानाचार्य एन चंद्रलेखा, उप प्रधानाचार्य प्रथावन सुब्रमणि, अधीक्षक कुलभूषण शर्मा ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर उनको और उनके अभिभावकों को बधाई दी।